सुपर ओवर का डबल मजा, 5 चीजों को नहीं जाना तो फिर क्या देखा भारत-अफगानिस्तान मैच



बेंगलुरु वाला भारत-अफगानिस्तान T20 मैच देखने के बाद जो पहला रिएक्शन रहा होगा, वो कुछ ऐसा ही होगा. अब आप कहेंगे कि ये कैसे? तो बताइए ना T20 इंटरनेशनल के इतिहास में कभी सुपर ओवर का डबल मजा यानी उसके दोगुने रोमांच से खुद को रूबरू होते पहले कभी पाया है. ये सारी चीजें उन 20 गेंदों के दौरान ही होती दिखीं जो दो सुपर ओवर के दौरान फेंकी गईं. अब आप सोच रहे होंगे कि वो 5 चीजें आखिर हैं क्या? तो सीधे उस पर आएं उससे अच्छा है कि सुपर ओवर के रोमांच के साथ ही उसकी भी बातें करते चलें.

पहले सुपर ओवर का रोमांच और वो आखिरी गेंद वाला ‘झगड़ा

भारत और अफगानिस्तान के बीच टाई होने के बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा. मैच का पहला सुपर ओवर. अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग की. भारत की ओर से गेंद मुकेश कुमार ने थामी. और अफगान टीम से बल्लेबाजी पर गुलबदीन और गुरबाज उतरे. मुकेश ने पहली ही गेंद पर गुलबदीन का विकेट उड़ा दिया. इसके बाद मोहम्मद नबी बैटिंग करने आए. वो गुरबाज के साथ अगली 5 गेंदों पर 16 रन बटोरे.

आखिरी गेंद पर चाहिए थे 2 रन, रोहित रिटायर्ड आउट

खैर, भारत के सामने पहला सुपर ओवर जीतने के लिए 17 रन चाहिए थे. रोहित और जायसवाल स्ट्राइक पर उतरे. पहली 5 गेंदों पर ही जब 15 रन बन गए तो उसके बाद रोहित ने रिटायर्ड आउट लेने का फैसला किया. ये इस सुपर ओवर के दौरान हुई दूसरी बड़ी चीज रही. रोहित गए तो रिंकू सिंह आए. आखिरी गेंद पर भारत को 2 रन चाहिए थे. लेकिन जायसवाल सिर्फ सिंगल ले सके और इस तरह से पहला सुपर ओवर टाई हो गया.

3 गेंदों पर अफगानिस्तान का सरेंडर और 2 बातें

टीम इंडिया के लिहाज से गेंदबाजी पर रवि बिश्नोई का आना ,ही भी रहा. क्योंकि, उन्होंने पहली 3 गेंदों पर ही दूसरे सुपर ओवर का फैसला कर दिया. अफगानिस्तान की ओर से नबी और गुरबाज ओपन करने उतरे थे. बिश्नोई ने पहली गेंद पर ही नबी को आउट कर दिया. इसके बाद बल्लेबाजी पर आए करीम जन्नत ने 1 रन लिया. लेकिन, फिर तीसरी गेंद पर बिश्ननोई ने गुरबाज को भी आउट कर मैच भारत की झोली में डाल दी.

अब दो बातें हुईं. एक तो T20 इंटरनेशनल में पहली बार दो सुपर ओवर वाला मैच देखने को मिला. दूसरा कि ये क्रिकेट इतिहास में खेला अब तक का सबसे लंबा चलने वाला T20 इंटरनेशनल मैच भी बन गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form